जिला कारागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर महा-वृक्षारोपण, 115 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए

0
जिला कारागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर महा-वृक्षारोपण, 115 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए
गोरखपुर, 5 जून 2026 — विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर जिला कारागार गोरखपुर में आज एक व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक श्री दिलीप कुमार पाण्डेय के निर्देशन में संपन्न इस कार्यक्रम का उद्देश्य कारागार परिसर को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था।


कार्यक्रम के दौरान जवाहर चंद्रावती ट्रस्ट की अनुराधा मौर्या के सौजन्य से 105 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। इसके अतिरिक्त मालावार गोल्ड गोरखपुर के प्रतिनिधि श्री विशाल सिंह एवं श्रीमती कृष्णा पाण्डेय के सहयोग से 10 फलदार पौधे लगाए गए। इस प्रकार कुल 115 नए पौधों का रोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि लगाए गए पौधे न केवल परिसर के वातावरण को शुद्ध और सौंदर्यपूर्ण बनाएंगे, बल्कि बंदियों और कारागार कर्मियों को भी सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी से पौधों की सुरक्षा और उचित पोषण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।


कार्यक्रम में जेलर श्री अरुण कुमार कुशवाहा, श्री नरेश कुमार, उप जेलर विजय कुमार, श्री आदित्य कुमार, श्रीमती कृष्णा कुमारी, श्रीमती अमिता श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)