राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘इगनाइट टू के 26’ का रंगारंग समापन,सांस्कृतिक कार्यक्रमों व डीजे नाइट में झूमे विद्यार्थी

0
BASTI/UTTAR PRADESH-बस्ती भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव 'इगनाइट टू के 26' का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। तीन दिन तक चले इस महोत्सव ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक प्रो. कुलदीप सहाय द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। 

उसके बाद विद्यार्थियों ने गायन,नृत्य,फैशन शो,नाटक और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंचीय प्रतिभा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। समापन संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह में संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने माहौल को उल्लास से भर दिया। इसके बाद आयोजित ऊर्जावान डीजे नाइट में छात्र-छात्राओं ने उत्सव का आनंद लिया और 'इगनाइट टू के 26' को यादगार विदाई दी।

निदेशक प्रो. कुलदीप सहाय ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, संकाय सदस्यों और छात्र समन्वयकों को बधाई दिया। 

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास,समर्पण और उत्कृष्ट संगठन क्षमता के कारण यह महोत्सव प्रेरणादायी और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि तीन दिवसीय इस आयोजन ने खेल उत्कृष्टता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हुए कॉलेज के इतिहास में एक नई उपलब्धि दर्ज किया है। 

इस मौके पर डीन अकादमिक्स डॉ.रनीतेश गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर डॉ.चंद्रशेखर आजाद,प्रशिक्षण और प्लेसमेंट प्रभारी यशवंत यादव,आयोजन सचिव राजकुमार सिंह व शिवेंद्र पाठक सहित सभी विभागीय समन्वयक उपस्थित रहे।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)