इल्तिफातगंज दरगाह शरीफ में 8 से10 जुलाई तक होगा हजरत मख़दूम शहबाज हुसैनी का 650वां सालाना उर्स

0
Basti Uttar Pradesh-इल्तिफातगंज स्थित मोक़ाम दरगाह शरीफ एवं आस्ताना-मदरसा शहबाज़िया परिसर में 22, 23 व 24 मोहर्रम 1448 हिजरी (8, 9 और 10 जुलाई 2026) को हजरत मख़दूम सैयद शाह रूकनुद्दीन शहबाज हुसैनी रहमतुल्लाह अलैहे, खलीफा हुज़ूर मख़दूम अशरफ जहांगीर समनानी का लगभग 650वां तीन दिवसीय सालाना उर्स श्रद्धा एवं अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स के दौरान देश-विदेश से उलेमा-ए-किराम, मशाइख, शायर और बड़ी संख्या में अकीदतमंद शिरकत करेंगे।

उर्स की शुरुआत 8 जुलाई (22 मोहर्रम) को रात 9 बजे जलसा-ए-नातिया मुशायरा से होगी। इस मुशायरे में हिन्दुस्तान के मशहूर शायर जैनुल आब्दीन अहमदुल फ़त्ताह और जाकिर इस्माइली अपनी प्रस्तुति देंगे।

9 जुलाई (23 मोहर्रम) को फज्र की नमाज के बाद कुरआनख्वानी होगी। इसके बाद दिन में 11 बजे गागर व गुलपोशी की रस्म हजरत मौलाना सैयद अहमद अशरफी की अध्यक्षता में अदा की जाएगी। असर की नमाज के बाद भी गागर व गुलपोशी का कार्यक्रम होगा, जबकि ईशा की नमाज के बाद मशहूर कव्वाल चांद वारसी की शानदार कव्वाली महफिल सजेगी।

10 जुलाई (24 मोहर्रम) को सुबह से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोपहर 11:30 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। कुल शरीफ में खास दुआ हजरत मौलाना सैयद अखलाख अशरफ अशरफी करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है।

उर्स में पीर-ए-तरीकत एवं अशरफिया सिलसिले के प्रमुख सज्जादानशीन, उलेमा-ए-किराम तथा विशिष्ट अतिथि सैयद जलालुद्दीन अशरफ साहब, किच्छौचा शरीफ की विशेष मौजूदगी रहेगी।

उर्स कमेटी ने सभी अकीदतमंदों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स के धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करें तथा बुजुर्गाने दीन की बारगाह से फैज हासिल करें।इस संबंध में जानकारी सय्यद मेहताब अहमद अशरफी, पूर्व बीडीसी, लालगंज बाजार, जनपद बस्ती ने दी।

Afjal Quraishi -Basti

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)