*शतचंडी महायज्ञ के सप्त दिवसीय कार्यक्रम में स्थानीय सुपरस्टार रुदल राज ‘अलबेला’ ने बांधा समां*
*देश के शहीद मेजर सुरेंद्र राय के पैतृक गांव में आयोजित शतचण्डी महायज्ञ में स्थानीय कलाकारों ने मंच से बांधा समां*
गोपालगंज। कुचायकोट के राजाराम नारहवॉ में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के सप्त दिवसीय कार्यक्रम में कल देर शाम भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार रुदल राज ‘अलबेला’ और राजन बाबा ने मंच संभाला। कार्यक्रम में भारी भीड़ देखी गई और स्थानीय लोगों ने भक्ति-भाव से दुर्गा माता के गीतों का आनंद लिया।
यह महायज्ञ देश के शहीद मेजर सुरेंद्र राय के पैतृक गांव में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य दुर्गा माता की प्राण-प्रतिष्ठा है और यह आयोजन ग्राम की स्थानीय दुर्गा समिति द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में अयोध्या हनुमानगढ़ी के आचार्य शिवकुमार पांडे भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को आशीर्वाद दिया।
मंच पर उपस्थित दर्शक भक्ति और उत्साह में उमड़े, कई लोग झूम उठे। आयोजकों ने बताया कि रुदल राज और राजन बाबा द्वारा प्रस्तुत गीतों ने क्षेत्र में गहरी भक्ति पैदा कर दी। वहीं, रुदल राज इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनका इलाज गोपालगंज के डॉक्टर त्रिपुरारी पांडे द्वारा चल रहा है। रुदल राज ने डॉक्टर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी उपचार से वे कार्यक्रम में भाग ले पाए।
स्थानीय दुर्गा समिति ने बताया कि सप्त दिवसीय महायज्ञ भव्य और पारंपरिक रीति-रिवाज से मनाया जा रहा है और आगामी दिनों में भी सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।
