मंत्री नंद गोपाल 'नंदी' के जन्मदिवस पर 12 जुलाई को होगा रुद्राभिषेक,नगर बाजार में चला जनसंपर्क अभियान

0
Basti Uttar Pradesh- उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' के जन्मदिवस के अवसर पर 12 जुलाई को प्रयागराज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में आयोजित होने वाले विशेष रुद्राभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम को लेकर नगर पंचायत नगर बाजार में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं समाजसेवियों को कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र वितरित कर सपरिवार सहभागिता का आग्रह किया गया।
आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जीवन की मंगलकामना के साथ-साथ भगवान महादेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान मंत्री के भाई नारायण केसरवानी एवं भांजे मोहित केसरवानी ने भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राम जी कसौधन सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण दिया और परिवार सहित उपस्थित होने का अनुरोध किया।

अभियान का नेतृत्व संयोजक राम जी कसौधन (पूर्व प्रधान एवं व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष) ने किया। इस अवसर पर विवेक कुमार गुप्ता,धर्मेंद्र कसौधन, विष्णु कसौधन, कौशल जायसवाल, जगनाथ कसौधन, पंकज सोनी, बृजेश कसौधन, अरविन्द एवं अभिषेक कसौधन सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने नगरवासियों से 12 जुलाई को आयोजित रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

आयोजकों के अनुसार, 12 जुलाई को प्रातः 10:24 बजे प्रयागराज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में भगवान महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष रुद्राभिषेक एवं पूजन संपन्न होगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।

Afjal Quraishi -Basti 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)