BASTI/ UTTAR PARDESH -नगर थाना क्षेत्र के नगर खास इलाके में सोमवार शाम मामूली विवाद एक खौफनाक वारदात में बदल गया, जहां सड़क किनारे फुल्की खाते समय हुई कहासुनी में युवक दीपक उर्फ दीपू (20 वर्ष), निवासी गोसाई जोत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और आक्रोश फैल गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार नेउर नाम का व्यक्ति, जिस पर अवैध रूप से कुछ पुलिस वालों के संरक्षण में गाजा बेचने का आरोप है, ने पप्पू जायसवाल के सामने स्थित फुल्की की दुकान पर फुल्की कर रहे दीपक के साथ विवाद के दौरान दीपू को धक्का दिया हुआ सीने पर मुक्के से वार किया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। लोगों का दावा है कि गिरने के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपू को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी भी जिला अस्पताल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया | पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया | आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम में लगा दी गई है |
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से देसी शराब की दुकानों के आसपास अवैध गाजा की बिक्री होती रही है, और यह सब कुछ कथित रूप से नगर थाना क्षेत्र के कुछ पुलिसकर्मियों के संरक्षण में चलता है। लोगों का कहना है कि पुलिस की नाक के नीचे अवैध कारोबार फल-फूल रहा है, जिसका नतीजा इस तरह की वारदातें हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस समय रहते अवैध कारोबार पर रोक लगाती, तो यह घटना टल सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि दीपू घटना के समय शराब के नशे में था, जिससे विवाद और बढ़ गया। सड़क किनारे शुरू हुई कहासुनी कुछ ही क्षण में हिंसक रूप ले बैठी और देखते ही देखते एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उधर, नगर थाना पुलिस ने आरोपी नेउर की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है और घटनास्थल से जुटाए गए तथ्यों के आधार पर जांच तेज कर दी है। इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है, जबकि स्थानीय लोगों का गुस्सा थाने की लापरवाही पर फूट रहा है।
यह वारदात नगर थाना क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है—क्या थाना क्षेत्र सुरक्षित है या अपराधियों के लिए सुरक्षित अड्डा बन चुका है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
AFJAL QURAISHI-BASTI
