व्यास आश्रम में 5 मार्च से त्रिदिवसीय मानस वेदांत व विराट संत सम्मेलन,कन्यादान व रामकथा का आयोजन

0
BASTI/UTTAR PRADESH-बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के चंदो स्थित व्यास आश्रम में त्रिदिवसीय मानस वेदांत व विराट संत सम्मेलन का आयोजन पांच मार्च से प्रारंभ होगा। 

लगातार 27वें वर्ष में हो रहे इस कार्यक्रम के अंतर्गत कन्यादान व रामकथा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। 

आयोजक व्यास के अनुसार प्रतिवर्ष जरूरतमंद कन्याओं के विवाह के लिए कन्यादान के रूप में सहयोग दिया जाता है। पिछले दस वर्षों में 166 कन्याओं को सहयोग प्रदान किया जा चुका है,जबकि सात कन्याओं को 15-15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

कार्यक्रम की शुरुआत पांच मार्च गुरुवार को उद्घाटन व कन्यादान समारोह से होगी। 

कन्या दान कार्यक्रम शाम को छह बजे आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन शाम को सात से रात दस बजे तक सुंदर कांड और रामकथा का आयोजन किया जाएगा। बताया कि समापन सात मार्च को बालाजी कीर्तन और बालाजी के महाप्रसाद से किया जाएगा।


कथा व्यास के रूप में संरक्षक श्री 108 विश्वामित्र महराज उर्फ गुरुजी, वृंदावन के कौशल किशोर शास्त्री और अयोध्या स्थित नित्य राघव कुंज के श्रीधर पथिक कथा का प्रवचन करेंगे। 

मंच संचालन की जिम्मेदारी प्राथमिक विद्यालय परसा के प्रधानाचार्य व आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख राजेश कुमार मिश्रा निभाएंगे।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)