🌳 गोरखपुर में अनोखी पहल: वार्ड नंबर 04 में 31 दंपतियों ने रचा इतिहास, एक साथ किया भव्य पौधारोपण।
गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए वार्ड नंबर 04 (मदन मोहन मालवीय नगर) की बसंत विहार कॉलोनी में स्थानीय पार्षद राजा यादव एवं उनकी धर्मपत्नी के नेतृत्व में 31 दंपतियों ने एक साथ मिलकर भव्य पौधारोपण किया। महानगर में यह पहला अवसर है जब इतनी बड़ी संख्या में दंपतियों ने एक साथ इस पुनीत कार्य में भागीदारी की है।
सभी पौधों की सुरक्षा के लिए मजबूत 'ट्री-गार्ड' भी लगाए गए। इस दौरान पर्यावरण प्रहरी बने सभी दंपतियों को पार्षद राजा यादव एवं उनकी धर्मपत्नी ने शाल व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
पार्षद राजा यादव ने कहा बीते 13 जुलाई को मेरे जन्मदिन पर 21 पौधे लगाए गए थे, और आज 31 दंपतियों का यह सामूहिक प्रयास हमारे लिए गौरव की बात है। यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी के मार्गदर्शन में हम निरंतर जनसेवा और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित हैं।
महानगर में पहली बार 31 दंपतियों ने एक साथ किया पौधारोपण। पर्यावरण प्रहरी बने सभी दंपतियों को शाल व अंगवस्त्र से किया गया सम्मानित। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री विनय सिंह ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित बसंत विहार कॉलोनी के एवं क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों ने पार्षद द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की और सामूहिक वृक्षारोपण कि सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थिति:
श्री आर.एस. पांडेय सहपत्नी, श्री एस.सी. श्रीवास्तव सहपत्नी, श्री कमोड पाठक सहपत्नी, श्री संप्रीत श्रीवास्तव सहपत्नी, श्री अखिलेश कुमार शर्मा सहपत्नी, श्री सुरेंद्र पांडेय सहपत्नी, श्री आर.डी. मौर्य सहपत्नी, श्री आर.के. सिंह सहपत्नी, श्री रवि त्रिपाठी सहपत्नी, श्री अभिषेक नारायण वर्मा सहपत्नी, श्री मुकेश प्रजापति सहपत्नी, श्री अशोक तिवारी सहपत्नी, डॉ. सिद्धार्थ सहपत्नी, श्री अमित सिंह सहपत्नी, श्री राजेश गुप्ता सहपत्नी, श्री रामदयाल प्रजापति सहपत्नी, श्री राजेश पांडेय सहपत्नी, श्री छोटू लाल गुप्ता सहपत्नी, श्री धर्मेंद्र पासवान सहपत्नी, श्री सम्राट राय सहपत्नी, श्री अमलेश शुक्ला सहपत्नी, श्री अभिमन्यु वर्मा सहपत्नी, श्री चंद्रशेखर यादव सहपत्नी, श्री अजय यादव सहपत्नी, श्री जितेंद्र गुप्ता सहपत्नी, श्री कृष्ण प्रताप सिंह सहपत्नी, श्री आशुतोष त्रिपाठी सहपत्नी, श्री राम राय पाल तिवारी सहपत्नी, श्री दीपांकर मिश्रा सहपत्नी, श्री सूरज गुप्त सहपत्नी, श्री मोनू शुक्ला सहपत्नी, श्री सतीश चंद जायसवाल सहपत्नी एवं श्री माधव तिवारी सहपत्नी के साथ वार्ड की सम्मानित जनता जनार्दन उपस्थित रही।
