बस्ती में यू पी बोर्ड कापियों का मूल्यांकन पूरा,अब परिणाम का इंतजार

0
BASTI/UTTAR PRADESH-बस्ती में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य जिले के चारों केंद्रों पर शुक्रवार को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया। इसके बाद अब विद्यार्थियों के लिए परिणाम का इंतजार शुरू हो गया है। 

बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के लिए जिला मुख्यालय पर राजकीय कन्या इंटर कालेज, एंग्लो संस्कृत हाईस्कूल एंड गोविंद राम सक्सेरिया इंटर कालेज, शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज और श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज समेत कुल चार केंद्र बनाए गए थे। जहां कुल 521383 कापियों की जांच का जिम्मा सौंपा गया था। 

18 मार्च से शुरू हुआ मूल्यांकन कार्य ईद का दिन छोड़कर लगातार 15 दिन तक किया गया। यहां तक कि रविवार को भी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। विभागीय निगरानी के बीच परीक्षक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में जुटे रहे।

डीआइओएस संजय सिंह ने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कालेज स्थित केंद्र पर 111177, गोविंद राम सक्सेरिया इंटर कालेज में 145456, शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कालेज में 121202 और श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कालेज में 143548 कापियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। इसके लिए उन्होंने सभी परीक्षकों व पर्यवेक्षकों को बधाई भी दिया।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)