घर में घुसकर मारपीट, सिर फोड़ा-कई घायल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

0
BASTI/UTTAR PRADESH-नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदो में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में पीड़ित समेत उसके परिवार के कई लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पीड़ित विनेश कुमार पुत्र राम केवल ने आरोप लगाया कि 28 मार्च को सुबह करीब 9 बजे गांव के ही रंजीत कुमार, प्रमोद,नंदलाल व अन्य लोग मोटरसाइकिल के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए उसके घर पर चढ़ आए। 

आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडा व ईंट से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित का सिर फट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

शोर सुनकर बचाने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य—पत्नी, पुत्र व पुत्री—को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया बाबू ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।

पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना उसी दिन थाना नगर पर दी गई, लेकिन आरोपियों के प्रभाव के चलते पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर 3 अप्रैल को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

इस संबंध मे पूछे जाने पर थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

AFJAL QURAISHI -BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)