गोरखपुर बिग ब्रेकिंग: खोराबार मिर्जापुर के पास चार बच्चों की राप्ती नदी में डूबने से मौत, एनडीआरएफ रेस्क्यू में जुटी

0
गोरखपुर बिग ब्रेकिंग: खोराबार मिर्जापुर के पास चार बच्चों की राप्ती नदी में डूबने से मौत, एनडीआरएफ रेस्क्यू में जुटी

गोरखपुर, 1 अप्रैल 2026. विकासखंड खोराबार तहसील सदर के ग्राम मिर्जापुर समीप राप्ती नदी में नहाने गए चार नाबालिग बच्चों के डूबने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
घटना का विवरण
आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को मिर्जापुर के समीप नदी में चार बच्चे अचानक गहरे पानी में फिसल गए। सूचना मिलते ही सायं 6 बजे उप जिला अधिकारी सदर ने इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को सूचित किया। लापता बच्चों के नाम इस प्रकार हैं:
1. बीरू उर्फ अमन राजभर पुत्र रामसमुझ उम्र करीब 15 वर्ष
2.⁠ ⁠अनिकेत यादव पुत्र सत्येंद्र यादव उम्र करीब 13 वर्ष निवासीगण रानीडीहा थाना कैंट जनपद गोरखपुर 
3.⁠ ⁠विवेक निषाद पुत्र सतीश निषाद उम्र करीब 15 वर्ष निवासी मालवीय नगर पानी के बगल में थाना कैंट जनपद गोरखपुर 
4.⁠ ⁠गगन पासवान पुत्र सन्तदेव उम्र करीब 15 वर्ष पासवान जंगल सिकरी निकट सुशीला धर्मकांटा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
रेस्क्यू ऑपरेशन
एनडीआरएफ की 11वीं वाहिनी चारगांवा से आवश्यक संसाधनों सहित तैनात हो गई। वाराणसी मुख्यालय से संपर्क कर टीम की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को सांत्वना दी और अधिकारियों को बचाव कार्य में कोई कमी न रखने के सख्त निर्देश दिए। सभी प्रकार की सुविधाएं राहत परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

प्रशासनिक कार्रवाई
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तत्काल राहत टीम भेजी। बचाव कार्य जारी है, लापता बच्चों की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं। प्रशासन ने नदी किनारे सुरक्षा उपायों पर जोर दिया है। परिजनों का शोकाकुल हाल देखते ही बन रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)