गोरखपुर जेल में त्रैमासिक निरीक्षण, बैरकों की तलाशी में कोई अवैध वस्तु नहीं
गोरखपुर। जिला कारागार गोरखपुर के त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान मा. जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी निमिष पाटिल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट त्विषा श्रीवास्तव तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुचेता चौरसिया ने पाकशाला, पुरुष बन्दी बैरक, लीगल एड क्लीनिक, लाइब्रेरी, अस्पताल सहित बैरक नंबर-15 (उच्च सुरक्षा), विशेष सुरक्षा बैरक एवं सर्किल के अन्य बैरकों की गहन तलाशी ली।
बन्दियों के पास कोई अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई। महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान बन्दियों को शासकीय अधिवक्ता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मा. जनपद न्यायाधीश ने साफ-सफाई बनाए रखने, बदलते मौसम के मद्देनजर आवश्यक उपाय करने तथा पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण टीम ने गौशाला, टेराकोटा तथा सिलाई उद्योग का भी भ्रमण किया। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय ने सभी बैरकों का निरीक्षण कराया।
इस अवसर पर जेलर अरुण कुमार कुशवाहा, चिकित्सक कारागार विनय राय, डिप्टी जेलर विजय कुमार, आदित्य कुमार जायसवाल, कृष्णा कुमारी, कारागार फार्मासिस्ट नीरज श्रीवास्तव, शेष कुमार शर्मा, अवधेश कुमार यादव एवं अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहे।
