थाना नगर पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

0
BASTI/UTTAR PRADESH-बस्ती में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के पर्यवेक्षण में थाना नगर पुलिस लगातार वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चला रही है। 

इसी क्रम में थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में बसहवा निवासी संजय चौरसिया और बैजनाथ चौरसिया, कोठवाभरातपुर निवासी प्रदीप कुमार और सोमनाथ तथा भुअर निवासी गप्पू शामिल हैं। ये सभी अभियुक्त विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के तहत वांछित चल रहे थे। इनके विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और धमकी जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

नगर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मो. मुस्तफा, उपनिरीक्षक रामसजन तथा कांस्टेबल राजपूत रजत सिंह शामिल रहे।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)