पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0
BASTI/UTTAR PRADESH-नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मलियाचूहा मे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों मे जमकर लाठी डंडे,लात घूसे चले।

जिसमे एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मार पीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे केस दर्ज किया है।

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मलियाचूहा निवासी साकरून्निशा पत्नी शाहिद अली ने नगर पुलिस को दिए तहरीर मे आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को मेरे पट्टीदार अपशब्द कह रहे थे,जब हमने इसका विरोध किया तो तीनों लोग लाठी डंडे व लात घूंसों से हमे मारने लगे।चीख सुनकर बीच बचाव करने आई हमारी जेठान जैनब खातून को भी मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस संबंध मे पूछे जाने पर थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर इमरान पुत्र इरशाद,इरशाद पुत्र जैफुल्लाह व असराफिरा पत्नी इरशाद के खिलाफ मार पीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे केस दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)