विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी,पासपोर्ट लेकर फरार हुआ ट्रैवल्स संचालक

0
BASTI/UTTAR PREDESH-बस्ती नगर थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम कुसमौर निवासी उदयराज पुत्र सीताराम ने थाना नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जहागीर अंसारी पुत्र निजाम अंसारी ने “रोशन ट्रैवल्स” नाम से कार्यालय खोलकर उनसे पासपोर्ट व 1,50,000 रुपये विदेश भेजने के नाम पर ले लिए।

पीड़ित के अनुसार काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो वीजा की कोई प्रक्रिया पूरी की गई और न ही उन्हें विदेश भेजा गया। 

जब वह कार्यालय पहुंचे तो आरोपी ऑफिस बंद कर फरार हो चुका था। साथ ही उनका पासपोर्ट और जमा धनराशि भी वापस नहीं की गई।

नगर थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। 

आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है और शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)