BASTI/UTTAR PREDESH-बस्ती जनपद में एकतरफा प्रेम में पागल सनकी आशिक द्वारा युवती की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में शिथिलता बरतने पर कलवारी थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह और मुख्य आरक्षी सुभाष राय को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता की तहरीर पर पूर्व में आरोपी मंदीप के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बावजूद आरोपी फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की जा सकी।
बीती रात आरोपी मंदीप पर पीड़िता की हत्या करने का आरोप उसकी मां ने लगाया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने मां पर भी जानलेवा हमला करने का प्रयास किया था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने देर रात तत्काल कार्रवाई करते हुए कलवारी थाने की कमान निरीक्षक संतोष कुमार को सौंप दी है। वहीं, पीआरओ अतुल कुमार अंजान को गौर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
एसपी ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।
AFJAL QURAISHI-BASTI
