बैडमिंटन से ई-स्पोर्ट्स तक,इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रतिभा का प्रदर्शन

0
BASTI/UTTAR PRADESH-बस्ती भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित वार्षिक महोत्सव इगनिट टू के 26 के दूसरे दिन उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। 

इस तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन सेमिनार हॉल, कॉलेज क्वाड्रैंगल और स्पोर्ट्स ग्राउंड में एक साथ किया गया। 
जहां बैडमिंटन,वॉलीबॉल,शतरंज,ई-स्पोर्ट्स,आइडिया पिचिंग,टग ऑफ वॉर (रस्साकशी),टैलेंट हंट,जैमिंग और रंगोली प्रतियोगिता जैसी विविध गतिविधियों ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान किया। 

खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जोश और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं शतरंज और आइडिया पिचिंग जैसी बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी रणनीतिक और नवाचारी सोच से सभी को प्रभावित किया। 
कॉलेज परिसर में आयोजित रचनात्मक कार्यक्रमों जैसे टैलेंट हंट, जैमिंग और रंगोली आदि ने माहौल को जीवंत बना दिया। ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भी तकनीक-प्रेमी छात्रों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इस मौके पर डीन, निदेशक और विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। 

शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। जिससे छात्रों और शिक्षकों के बीच समन्वय और सहयोग की भावना और मजबूत हुई।

संस्थान के निदेशक प्रो. कुलदीप सहाय ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए खेल भावना,रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच साबित हो रहा है। इस मौके पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के शिवेंद्र पाठक और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के यशवंत यादव समेत बड़ी संख्या शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)