राजकीय फल संरक्षण केंद्र की पहल, खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की दी विस्तार से जानकारी

0
राजकीय फल संरक्षण केंद्र ने गौर ब्लाक के सरनागी गांव में आयोजित किया कार्यक्रम 
BASTI/UTTAR PRADESH-बस्ती राजकीय फल संरक्षण केंद्र के तत्वावधान में गौर ब्लाक के सरनागी ग्रामसभा में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्‌घाटन जिला पंचायत सदस्य शंकर प्रसाद यादव के प्रतिनिधि राज यादव ने फीता काट कर किया। 
कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के 30 महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया। 

मुख्य व्याख्यानकर्ता के रूप में डीआरपी अखिलेश पटेल,पूर्व प्रभारी रामयज्ञ धुसिया व सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक जगनरायन मौर्या ने पीएमएफएमई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया। 

कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार जताया।

AFJAL QURAISHI -BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)