टेमा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा,बाइक टक्कर में युवक की मौत दो घायल

0
BASTI/UTTAR PRADESH-आदर्श नगर पंचायत नगर क्षेत्र के टेमा चौराहे पर देर रात दो मोटरसाईकिल के टक्कर मे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मनोज गौड़ निवासी टेमा,सूरज निवासी रानीपुर और अंबेश शर्मा निवासी बिगहिया के रूप में हुई है।

सूचना पाकर मौके पर पहुँची नगर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से कैली अस्पताल मे भर्ती कराया।जहाँ मनोज गौड की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

परिजन एंबुलेंस के माध्यम से लखनऊ ले जा रहे थे कि  कप्तानगंज के पास उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची नगर पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद तीनों युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े थे।घटना के बाद वहाँ लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना मिलते ही सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल कैली अस्पताल बस्ती मे पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा था।

घटना मे गंभीर रूप से घायल मनोज गौड की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से लखनऊ ले जा रहे थे कि कप्तानगंज के पास उनकी मौत हो गई।

मनोज के मौत से परिजनों मे कोहराम मच गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है। 

थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)