गोरखपुर में सेना-वायुसेना का मेगा आई कैंप, 100 से अधिक सफल सर्जरी

0
गोरखपुर में सेना-वायुसेना का मेगा आई कैंप, 100 से अधिक सफल सर्जरी 
गोरखपुर। "राष्ट्र सर्वोपरि" के सिद्धांत को साकार करते हुए भारतीय सेना और वायुसेना की विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा टीम 12 एएफएच ने गोरखपुर में मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप का शुभारंभ किया।
 यह कैंप सैन्य बलों की दोहरी भूमिका को रेखांकित करता है—सीमाओं का रक्षक और समाज का करुणामयी सहारा।इस एलीट टीम ने पहले ही हिमालय की तलहटी से जम्मू-कच्छ के दुर्गम गांवों तक छह सफल कैंप आयोजित कर चुकी है। उद्घाटन समारोह में सर्ज वाइस एडम आर्टी सरिन, डीजीएएफएमएस, और एयर मार्शल संदीप थरेजा, डीजीएमएस (एयर) की मौजूदगी ने इसके राष्ट्रीय महत्व को उजागर किया। टीम का नेतृत्व ब्रिगेडियर (डॉ.) संजय कुमार मिश्रा कर रहे हैं,।
 जो आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के नेत्र रोग विभाग प्रमुख हैं।पहले ही दिन 100 से अधिक जटिल सर्जरी सफल रहीं, जिनमें एडवांस्ड मोतियाबिंद, एमआईजीएस ग्लूकोमा और रेटिनल प्रक्रियाएं शामिल हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल रवि चौहान व मेजर अमृता जोशी की अगुवाई में वायुसेना के सेवा विमानों से लाए गए विश्वस्तरीय उपकरणों का उपयोग किया गया। कैंप में 300 से अधिक सर्जरी निर्धारित हैं, जिसमें पूर्व सैनिक, सेवारत कर्मियों के आश्रित और वंचित नागरिक शामिल हैं।यह प्रयास सरकार की दूरदराज क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कैंप 27 फरवरी को औपचारिक समापन के साथ संपन्न होगा।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)