गोरखपुर में विश्व प्रोटीन दिवस पर कुक्कुट पालकों की गोष्ठी

0
गोरखपुर में विश्व प्रोटीन दिवस पर कुक्कुट पालकों की गोष्ठी
गोरखपुर, 27 फरवरी 2026: मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र पाण्डेय (CVO) गोरखपुर एवं डॉ. अतुल यादव की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में विश्व प्रोटीन दिवस के अवसर पर प्रगतिशील कुक्कुट पालकों की वृहद बैठक आयोजित हुई। उ0प्र0 पशुपालन विभाग लखनऊ के निदेशक, प्रशासन एवं विकास के पत्र संख्या-474/सात-3/कु0वि0नी0/भाग-VI/2025-26 दिनांक 27-02-2026 के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे संपन्न हुआ।
*कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने पर जोर*
बैठक का मुख्य उद्देश्य कुक्कुट पालन व्यवसाय का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा प्रोटीन की महत्ता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। गोरखपुर जिले के विभिन्न पशु चिकित्सालय क्षेत्रों से प्रगतिशील कुक्कुट पालक, लाभार्थी एवं निवेशक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। मौके पर ही नए कुक्कुट पालकों के ऑनलाइन फार्म आवेदन पत्र भरवाए गए, जिसमें प्रत्येक क्षेत्र से कम से कम दो नए आवेदन सुनिश्चित किए गए।
*स्थानीय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम*
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी पशु चिकित्सालयों पर कुक्कुट पालन से संबंधित अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर जनसामान्य को प्रोटीन महत्वपूर्णता से अवगत कराया जाए। जिसमे कुक्कुट विकास समिति गोरखपुर जिलाध्यक्ष संदीप मोदनवाल, राजू सिंह, बच्चा बाबू मौर्या,सनी, राकेश यादव,संदीप जायसवाल, नागेंद्र उपस्थिति थे।
उपस्थित सभी कुक्कुट पालकों का विस्तृत विवरण सहित कार्यवृत तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर कुक्कुट क्षेत्र के विकास हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)