भेलवल में जल क्रांति की शुरुआत, सांसद राम प्रसाद चौधरी व विधायक दूध राम ने किया लोकार्पण

0
BASTI/UTTAR PRADESH-बस्ती विकास खण्ड बहादुरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलवल में शनिवार को जल जीवन मिशन के तहत निर्मित शिरोपरि जलाशय (वॉटर हेड टैंक) एवं पेयजल योजना का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम प्रसाद चौधरी, सांसद बस्ती एवं विशिष्ट अतिथि दूध राम, विधायक महादेवा ने फीता काटकर योजना का शुभारंभ किया।
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत नामामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा संचालित “घर-घर नल, घर-घर जल” योजना के तहत इस परियोजना का निर्माण किया गया है। उद्घाटन अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों, जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान सांसद व विधायक ने वाटर हेड टैंक परिसर में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा एफटीके महिलाओं के जल परीक्षण प्रदर्शन को सराहा। पंप हाउस में स्थापित ऑटो सिस्टम स्काडा का भी अवलोकन किया गया।
जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं पानी के समुचित उपयोग का संदेश देते हुए कहा कि जल बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ग्राम पंचायत भेलवल में इस योजना के तहत 310 नल कनेक्शन प्रस्तावित हैं, जिनमें से 283 घरों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। अधिशासी अभियंता योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), बस्ती द्वारा 163.80 लाख रुपये की लागत से योजना पूर्ण कराई गई है, जिससे 286 घरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है।

जल संरक्षण में सहयोग देने वाले 12 ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम प्रधान कुसुम लाल सिंह को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार यादव, एई दिलीप चौधरी, जूनियर इंजीनियर धनंजय गौतम, घनश्याम गौतम, अश्वनी कुमार भारद्वाज, अजीत कुमार सिंह, शशांक सहित मेधा कंपनी एवं टीपीआई/डीपीएमयू कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)