BASTI/UTTAR PRADESH-बस्ती जनपद में वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत करहली पुलिस चौकी ने दो गैर जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के पर्यवेक्षण में थाना नगर पुलिस टीम सक्रिय रूप से अभियान चला रही है।
इसी क्रम में थाना नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया लाल मौर्या द्वारा गठित पुलिस टीम ने पाल्हा गांव,थाना नगर क्षेत्र के निवासी रामउजागीर पुत्र रामकृपाल तथा लल्ला पुत्र हरिराम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में करहली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार तथा कांस्टेबल साहब कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
AFJAL QURAISHI-BASTI
