तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक फरार

0
BASTI/UTTAR PRADESH-बस्ती नगर पंचायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलवारी मार्ग पर खुटहन के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसे में बेलाड़ी निवासी बलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी इरफान अंसारी मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल 112 की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। 

फिलहाल बलविंदर सिंह का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

वहीं,स्थानीय लोगों ने कलवारी मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई है। 

AFJAL QURAIAHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)