सड़क हादसे ने बुझाया घर का चिराग,बस्ती-लखनऊ हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

0
​BASTTI/UTTAR PRADESH- बस्ती-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलकपुर के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
​मृतक की पहचान अमन कुमार  के रूप में हुई है। वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहिलवारा गांव का निवासी था और सुजीत कुमार का पुत्र था। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमन की बाइक के परखच्चे उड़ गए और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

​राहगीरों द्वारा सूचना मिलने पर फुटहिया चौकी प्रभारी आनंद कुमार सिंह तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायल अमन को जिला अस्पताल बस्ती पहुँचाया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

फुटहिया चौकी प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)