बस्ती में फसल बीमा की सौगात: 9,088 किसानों को ₹2.20 करोड़ की क्षतिपूर्ति, 49 लाभार्थियों को दुर्घटना योजना का लाभ

0
BASTI/UTTAR PRADESH-जनपद बस्ती के कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कृषकों को क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने की।भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसान हित में कई योजनाएं चला रही हैं और अधिकारियों से इनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की।
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 2016 से संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को करोड़ों रुपये की क्षतिपूर्ति दी जा चुकी है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई संभव हो पाई है। 
खरीफ-2025 में जनपद बस्ती के कुल 9,088 किसानों को 2 करोड़ 20 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। प्रमुख लाभार्थियों में राकेश कुमार पाण्डेय (मटेरा, बहादुरपुर) को ₹1,34,238, मालती (पड़री, बनकटी) को ₹1,13,845, संत प्रकाश त्रिपाठी (पड़री, बनकटी) को ₹96,262 और शांति देवी (पखेरी, हरैया) को ₹74,882 की धनराशि दी गई। अन्य किसानों को भी प्रतीकात्मक रूप से चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत तहसील बस्ती सदर, हरैया, भानपुर और रुधौली के कुल 49 लाभार्थियों को 2 करोड़ 40 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। गायत्री देवी (खीरीघाट) व अर्चना कुमारी (महदेव) को 5-5 लाख रुपये की सहायता दी गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजमंगल चौधरी ने किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं प्राध्यापक एस.के. तोमर, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. आर.वी. सिंह, डॉ. अंजली वर्मा, वरिष्ठ सहायक श्री अमित कुमार, श्री जितेन्द्र कुमार मिश्रा, श्री संकट हरन पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। जनपद की समस्त तहसीलों एवं विकास खंडों के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किसानों को दिखाया गया।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)