BASTI/UTTAR PRADESH-थाना नगर अंतर्गत करहली चौकी क्षेत्र के करहली बुजुर्ग गांव में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक सेवा केंद्र में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह केंद्र गीता वर्मा द्वारा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा बहादुरपुर से संबद्ध होकर संचालित किया जा रहा था।
आग इतनी तेजी से फैली कि केंद्र में रखे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,कंप्यूटर, प्रिंटर,यूपीएस,आवश्यक दस्तावेज और फर्नीचर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।
घटना के समय केंद्र पर मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इस अग्निकांड के बाद क्षेत्र में बैंकिंग और वैकल्पिक सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से लेन-देन, आधार आधारित भुगतान, पेंशन, छात्रवृत्ति, खाते से संबंधित कार्य और अन्य सरकारी योजनाओं की सेवाएं बाधित हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि इस केंद्र से जुड़े लगभग तीन दर्जन गांवों के लोग रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतों के लिए इसी पर निर्भर थे।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और खाताधारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। केंद्र संचालक द्वारा संबंधित बैंक अधिकारियों और प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है।
AFJAL QURAISHI-BASTI
