नगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो नामजद पर केस

0
BASTI/UTTAR PRADESH-नगर थाना क्षेत्र के ग्राम खंता मे जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने लाठी डंडे से पीटकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया।बीच बचाव करने दो अन्य लोगों को भी मार पीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर गाँव के ही दो लोगों के खिलाफ मार पीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे मुकदमा दर्ज किया है।

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम खन्ता निवासी राम सजीवन यादव पुत्र राम दुलारे यादव ने नगर पुलिस को दिए तहरीर मे आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर गाँव के ही आदर्श यादव व राजेश कुमार यादव ने हम पर लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया जिससे हमारा सिर फट गया।बीच बचाव करने आए हमारे बेटे सोनू यादव पूजा यादव को भी लाठी डंडे व लात घूंसों से मारकर घायल कर दिया।

इस संबंध मे पूछे जाने पर थाना प्रभारी नगर विश्व मोहन राय ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर नामजद दोनों लोगों के खिलाफ मार पीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच कर कही है।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)