BASTI/UTTAR PRADESH-विकास खंड बहादुरपुर में एक नई पहल की शुरूआत हुई। खंड विकास प्रांगण में आम जनमानस की सुविधा के लिए सीएससी आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी घीशन प्रसाद,एडीओ समाज कल्याण सुरेंद्र नाथ चौधरी ने संयुक्त रूप से केंद्र का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सीएससी जिला प्रबंधक राहुल सिंह,एन आर पी बाबू राम नाथ,सुनील वर्मा,रियाज,इश्तियाक अली, अखंड प्रताप सिंह,रहीमा,गीता वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह केंद्र आधार से संबंधित सेवाओं जैसे नामांकन, अपडेशन और अन्य सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराएगा,जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुगमता होगी। विकास खंड अधिकारी घीसम प्रसाद ने कहा कि आधार ने देश के प्रत्येक नागरिक को डिजिटल पहचान प्रदान कर सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
खंड विकास अधिकारी ने इस पहल को ग्रामीण विकास के लिए मील का पत्थर बताया। सीएससी जिला प्रबंधक राहुल सिंह ने बताया कि यह केंद्र क्षेत्रवासियों को समय और संसाधनों की बचत करेगा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे आधार की पहुंच को और व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर आधार की यात्रा और इसके महत्व पर भी चर्चा हुई, जिसमें डिजिटल भारत के निर्माण में आधार की भूमिका को रेखांकित किया गया।
AFJAL QURAISHI-BASTI
