विराट हिंदू सम्मेलन: गोरखपुर में सनातन संस्कृति और हिंदू एकता का प्रतीक

0
विराट हिंदू सम्मेलन: गोरखपुर में सनातन संस्कृति और हिंदू एकता का प्रतीक

गोरखपुर, 11 जनवरी 2026: कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामायण पार्क महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 1, मालवीय नगर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। सनातन संस्कृति, हिंदू एकता एवं राष्ट्र चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से संत-महात्मा, धर्माचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठजनों की विशेष भागीदारी रही।डायनेमिक स्कॉलशिप एकेडमी, मालवीय नगर के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से कार्यक्रम की शोभायमानता में चार चांद लगा दिए। मुख्य वक्ता श्री रमेश जी, प्रांत प्रचारक गोरक्ष प्रांत ने हिंदू एकता पर जोर दिया। उन्होंने कोविडार का पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी बताया। 

वार्ड नंबर 4 के पार्षद राजा यादव कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रवादी विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। हिंदू समाज को संगठित होकर सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया। यह सम्मेलन गोरखपुर के सभी क्षेत्रों में एकजुटता का प्रतीक बना।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)