कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल: फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंदों को मिला सहारा

0
कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल: फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंदों को मिला सहारा
जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची जनसेवा है, और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं मानवीय कार्य निरंतर जारी: डॉ. उमेश शर्मा, चेयरमैन उ.प्र. अपराध निरोधक समिति

बरेली। भीषण शीतलहर के बीच फुटपाथों पर खुले आसमान तले जीवन यापन कर रहे गरीब एवं मेहनतकश लोगों की मदद कर उ.प्र. अपराध निरोधक समिति ने जनसेवा की एक सशक्त मिसाल पेश की है। 

ठंड से बचाव और भूख से राहत दिलाने के उद्देश्य से समिति द्वारा “सप्ताह सहयोग कार्यक्रम” के अंतर्गत खिचड़ी एवं कंबल वितरण का व्यापक आयोजन किया गया।
यह सेवा कार्यक्रम 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक पूरे एक सप्ताह चला, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को गर्म भोजन और कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन उ.प्र. अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन डॉ. उमेश शर्मा एवं कार्यकारी चेयरमैन महावीर अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस मानवीय पहल का सफल संचालन प्रदेश सचिव (अपराध निवारण) रवि गोयल, प्रदेश संयुक्त सचिव (भ्रष्टाचार उन्मूलन) रवि, तथा मंडल सचिव बरेली शुभम अग्रवाल के सानिध्य में किया गया। आयोजन समिति और सहयोगी टीम के सदस्यों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कार्य को अंजाम दिया।
कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में फुटपाथों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थलों पर सो रहे असहाय लोगों तक पहुंचकर उन्हें गर्म खिचड़ी और कंबल प्रदान किए गए। इस पहल से न केवल जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिली, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सेवा भाव का संदेश भी गया।

उ.प्र. अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन डॉ. उमेश शर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची जनसेवा है, और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं मानवीय कार्य निरंतर जारी हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)