भारतेन्दु हरिश्चंद अंतरराष्ट्रीय गौरव सम्मान" से सम्मानित होंगे संगीताचार्य अमरजीत मिश्र

0
*"भारतेन्दु हरिश्चंद अंतरराष्ट्रीय गौरव सम्मान" से सम्मानित होंगे संगीताचार्य अमरजीत मिश्र*
*गोरखपुर के लाल संगीताचार्य अमरजीत मिश्र को "भारतेन्दु हरिश्चंद अंतरराष्ट्रीय गौरव सम्मान"*

गोरखपुर, 13 जनवरी 2026: साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बुद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज, कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के संगीताचार्य अमरजीत मिश्र शास्त्री को "भारतेन्दु हरिश्चंद अंतरराष्ट्रीय गौरव सम्मान" से नवाजा जाएगा। यह सम्मान 15 जनवरी 2026 को राजेंद्र भवन ऑडिटोरियम, आईटीओ, नई दिल्ली में आयोजित "हिंदी चेतना शिखर 2026: अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह" में प्रदान किया जाएगा। 
आयोजकों ने बताया कि संगीताचार्य अमरजीत मिश्र कत्थक सम्राट स्वर्गीय पंडित छविनाथ मिश्र के सुपुत्र हैं तथा उनका मूल निवास ग्राम सरैया, पोस्ट सरदारनगर, जनपद गोरखपुर है। विद्यार्थियों को संगीत का ज्ञान प्रदान करने में उनके सतत प्रयासों की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।यह भव्य समारोह देवनागरी उत्थान फाउंडेशन, धरा धाम इंटरनेशनल, पं. तिलक राज शर्मा स्मृति ट्रस्ट (अमेरिका) एवं एशिया बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड (श्रीलंका) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। आयोजक मंडल में प्रमुख रूप से डॉ. सुनील दुबे, डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय, डॉ. नारायण यादव एवं डॉ. सच्चिदानंद शांडिल्य शामिल हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)