BASTI/UTTAR PRADESH-बस्ती जनपद में कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से कृषि प्रसार, कृषि निवेश एवं तकनीकी प्रबंधन योजना के अंतर्गत कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण और कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसके तहत विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर की ग्राम पंचायत पोखरभिटवा स्थित बघढ़ेरवा शिव मंदिर परिसर में दिनांक 18 जनवरी 2026 से चार दिवसीय विशाल किसान मेले का आयोजन होगा।
कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में विभाग से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे,जहां किसानों को आधुनिक खेती की नई तकनीकों, उन्नत बीज, कृषि यंत्रों तथा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
कृषि निर्देशक अशोक कुमार गौतम ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीन तकनीकों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है।
मेले में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण,मार्गदर्शन एवं योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
AFJAL QURAISHI-BASTI
