बस्ती पुलिस का बड़ा खुलासा, अवैध असलहा बनाने वाला शातिर गिरफ्तार

0
BASTI/UTTAR PRADESH- बस्ती जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। 

पुलिस ने शातिर अभियुक्त ताज मोहम्मद को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बनाने का धंधा कर रहा था।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ताज मोहम्मद के खिलाफ वर्ष 2015 में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। 

वह मूल रूप से जिला अंबेडकरनगर के इब्राहिमपुर का निवासी है और नदी किनारे माझा क्षेत्र में अपना अवैध कारोबार संचालित कर रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त 312, 315 और 32 बोर के तमंचे बनाने में माहिर है। पुलिस के सामने उसने महज 10 मिनट में दो जिंदा कारतूस बनाकर दिखाए, जिससे उसकी तकनीकी दक्षता का खुलासा हुआ।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से दो 12 बोर के अवैध देशी तमंचे, दो 315 बोर तमंचे, 12 जिंदा कारतूस तथा असलहा व कारतूस बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह, नगर थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी विकास यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)