BASTI/UTTAR PRADESH-सल्टौआ गोपालपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिटवा स्थित बघढ़ेरवा शिव मंदिर पर आयोजित चार दिवसीय विराट किसान मेले के तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कुमार चौधरी व हृदय राम ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।
कृषि विशेषज्ञ रामचंद्र चौधरी ने गेहूं की फसल में नमी बनाए रखने पर जोर दिया।
हेरंब नाथ त्रिपाठी ने रबी फसलों में उर्वरक प्रयोग की सही समय-सारिणी की जानकारी दी।
सहायक विकास अधिकारी कृषि विजय कुमार वर्मा ने बताया कि सरसों व गेहूं में कीट प्रकोप से बचाव के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाला लाइट ट्रैप 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है।
निदेशक अशोक कुमार गौतम ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आर बी सिंह, कृषि विशेषज्ञ सहायक विकास अधिकारी कृषि विजय कुमार वर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ सत्येन्द्र कुमार, मेला प्रबंधक सानू चौधरी, गोविन्दापुर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक राज बहादुर बिक्रम, कनिष्ठ सहायक संकट हरण पाण्डेय उपस्थित रहे।
मेले में भोजपुरी गायक अमरेश पाण्डेय ‘अमृत’ की प्रस्तुति ने किसानों का मन मोह लिया।
AFJAL QURAISHI-BASTI
