सल्टौआ गोपालपुर में विराट किसान मेले का दूसरा दिन, नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की मिली जानकारी

0
BASTI/UTTAR PRADESH-सल्टौआ गोपालपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिटवा स्थित बघढ़ेरवा शिव मंदिर परिसर में कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से आयोजित चार दिवसीय विराट किसान मेले का दूसरा दिन सोमवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह मेला कृषि प्रसार, कृषि निवेश एवं तकनीकी प्रबंधन योजनांतर्गत कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण तथा कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी से आयोजित किया जा रहा है।
मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, हर्रैया विधायक प्रतिनिधि श्री सरोज मिश्रा तथा संयुक्त कृषि निदेशक श्री राम बचन राम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कृषकों की सहभागिता देखने को मिली।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वी. बी. सिंह ने किसानों को आधुनिक खेती की नई तकनीकों, उन्नत बीजों और उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। वहीं डॉ. पी. के मिश्रा ने रबी फसलों की खेती पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि किस समय कौन-सा उर्वरक और कितनी मात्रा में प्रयोग किया जाना चाहिए, जिससे लागत कम हो और उपज में बढ़ोतरी हो। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम द्वारा दी गई।
किसानों को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि श्री सरोज मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ सीधे कृषकों तक पहुंच रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय चौधरी ने किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग, विशेषकर किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आर. बी. सिंह, कृषि विशेषज्ञ राम चंद्र चौधरी,सहायक विकास अधिकारी कृषि विजय कुमार वर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ सत्येंद्र कुमार, मेला प्रबंधक सानू चौधरी, गोविन्दापुर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक राज बहादुर बिक्रम एवं वरिष्ठ सहायक संकट हरण पांडेय सहित अनेक अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर भोजपुरी गायक अमरेश पाण्डेय ‘अमृत’ द्वारा प्रस्तुत खेती-किसानी और देशभक्ति से ओतप्रोत गीत रहे, जिन पर किसानों ने खूब तालियां बजाईं।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)