गुजराती खिलाड़ी पूजा कुमारी ने नेपाल में जीता स्वर्ण पदक
गोरखपुर । नेपाल के भैरहवा में 16 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में अहमदाबाद, गुजरात की खिलाड़ी पूजा कुमारी ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में कॉम्बैट नोगी स्टाइल में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।कॉम्बैट एसोसिएशन ऑफ गुजरात के अध्यक्ष धर्मेश पटेल, महासचिव संतोष कार्णिक और अहमदाबाद के सभी खेलप्रेमियों ने पूजा की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने पूजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता गुजरात के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। पूजा की मेहनत और लगन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्थानीय स्तर पर प्रतिभाएं राष्ट्रीय पटल पर चमक सकती हैं।
