भारतीय जीवन बीमा निगम बुद्धिस्ट कर्मचारी एवं अधिकारी कल्याण संघ मंडलीय महाधिवेशन का आयोजन हुआ
*मुख्य अतिथि के रूप में पीके चौधरी अखिल भारतीय महासचिव रहे मौजूद*
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के गोरखपुर मंडल के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति का एक सम्मलेन आज गोरखपुर में एल आईसी कार्यालय के पीछे आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व में हमारी संस्कृति और संविधान सबसे बेहतर है बाबा साहब ने जो संविधान लिखा वह भी पूरे विश्व का सबसे बेहतर संविधान है हम लोग जल्दी ही एक कमेटी बनाएंगे जिसमें सर्व सम्मति से एक योजना बनेगी कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में एक दलित को भी मौका दिया जाय क्यों कि अभी तक देश के इतिहास में कोई दलित प्रधानमंत्री नहीं हुआ है जबकि बाबा साहेब ने सभी वर्ग को लोगो को जीने का सामान अधिकार दिया है इस लिए हम बहुजनो का नेतृत्व करने के लिए देश को एक सशक्त दलित प्रधानमंत्री की जरूरत है जिसके वजह से हम बहुजन समाज के प्रथम श्रेणी में खड़े दिखाई दें
उन्होंने ने महिला शक्ति को सम्मानित करते हुए बोला कि हमारे देश को महिला शक्ति के बल पर आगे बढ़ना होगा
इस अवसर पर गोरखपुर मंडल के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
बाइट पीके चौधरी राष्ट्रीय महासचिव बुद्धिस्ट अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण संघ
