नाबालिग को किया गर्भवती, पुलिस ने की घटना की पुष्टि, मुकदमा दर्ज

0
Basti/Uttar Pradesh-नगर बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव के ही एक नाबालिग लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की उम्र लगभग 12 वर्ष बताई जा रही है और चिकित्सकीय जांच में उसके छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए इसे गंभीर अपराध बताया है।

पीड़िता के पिता ने नगर बाजार थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही एक नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। बच्ची डर और सामाजिक दबाव के कारण काफी समय तक इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बता सकी। समय बीतने के साथ उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई, लेकिन परिजनों को वास्तविक कारण की जानकारी नहीं हो सकी।

शुक्रवार को जब बच्ची के पेट में अत्यधिक दर्द हुआ तो परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि वह करीब छह माह की गर्भवती है। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और घटना के संबंध में प्राथमिक जांच की। उन्होंने पीड़िता व परिजनों से पूछताछ कर तथ्यों की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन छानबीन की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित कानून के अनुसार की जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

AFJAL QURAISHI/BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)