भीषण ठंड के दष्टिगत नगर निगम वार्ड न० 04 के आस्था केंद्रों पर प्रज्वलित किए गए अलाव

0
भीषण ठंड के दष्टिगत नगर निगम वार्ड न० 04 के आस्था केंद्रों पर प्रज्वलित किए गए अलाव
गोरखपुर। गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 04 मदन मोहन मालवीय नगर में भीषण शीतलहर के दृष्टिगत वार्ड नंबर 04 के भाजपा पार्षद राजा यादव ने नगर निगम के सहयोग से युद्धस्तर पर राहत अभियान शुरू किया है। राजा यादव ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कहा कि "नर सेवा नारायण सेवा" को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों सहित थाना परिसर, पुलिस चौकी और  महत्वपूर्ण स्थानों और चौराहा पर अलाव जलवाए हैं।
पार्षद राजा यादव ने कहा— "नगर निगम का सहयोग अत्यंत सराहनीय है, जिससे हम रक्षकों (पुलिस) और भक्तों (श्रद्धालुओं) को राहत दे पा रहे हैं। हमने निगम से अतिरिक्त लकड़ियों की मांग की है ताकि वार्ड का एक भी कोना ठंड की चपेट में न रहे। मेरा संकल्प अपने वार्ड की जनता को हर परिस्थिति में सुरक्षा देना है।"
स्थानीय जनता के बीच चर्चा है कि राजा यादव केवल पार्षद नहीं, बल्कि उनके सुख-दुख के साथी हैं, जो हर विषम परिस्थिति में जमीन पर उतरकर नेतृत्व करते हैं। अस्थाई लोगों में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अमलेश शुक्ला,  आदेश्वर दुबे, चौकी इंचार्ज नीरज राय, शुभम कुमार, सुनील यादव, संजय जयसवाल, मोनू शुक्ला, सुभाष मिश्रा,  सुरेंद्र गौड़,  पंचम गौड़, संदीप यादव, चंद्रजीत पासवान,  रणजीत शर्मा,  सम्राट राय,  रामदयाल प्रजापति आदि लोगो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)