10 दिवसीय मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

0
BASTI/UTTAR PRADESH- खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज परिसर,बस्ती में किया गया है, जो 29 दिसम्बर 2025 तक संचालित रहेगी।
यह जानकारी परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी एल.बी. सिंह ने देते हुए बताया कि प्रदर्शनी में कुल 104 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें देश के विभिन्न जनपदों और राज्यों के खादी एवं ग्रामोद्योगी उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकगीतों एवं लोकनृत्य का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ ग्रामीण संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। 
प्रदर्शनी में भदोही की कालीन,भागलपुर (बिहार) की सिल्क, कन्नौज की धूपबत्ती,राजस्थान बीकानेर के पापड़, बड़ी, भुजिया व नमकीन, इटावा के चूर्ण,कानपुर के लेदर उत्पाद, बस्ती का फर्नीचर व घरेलू उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध हैं।

इसके अतिरिक्त प्रेरणा कैंटीन, माटीकला के अंतर्गत तैयार उत्पाद तथा अन्य जनपदों से आए ग्रामोद्योगी सामान रियायती दरों पर बिक्री के लिए रखे गए हैं।

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, बस्ती द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें और भारी छूट का लाभ उठाएं।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)