NIELIT डिजिटल स्किलिंग एवं अत्याधुनिक तकनीकी पहल को सीएम ने सराहा
गोरखपुर । गोरखपुर में गीडा का 36 वां स्थापना दिवस 29 नवंबर से शुरू हुआ, जिसके उद्घाटन पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने NIELIT गोरखपुर के विस्तार केंद्र स्टडी सेंटर गीडा द्वारा स्थापित स्टॉल का अवलोकन किया तथा संस्थान की डिजिटल स्किलिंग एवं अत्याधुनिक तकनीकी पहल की सराहना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने नाइलिट गोरखपुर को प्रदेश में उभरते तकनीकी कौशल विकास के केन्द्र के रूप में निरंतर उत्कृष्ट योगदान हेतु शुभकामनाएँ भी प्रदान किया एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
NIELIT गोरखपुर प्रदेश में डिजिटल इंडिया के संकल्प को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध है।
