देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प— नाइलिट गोरखपुर कार्यालय में शपथ ग्रहण

0
देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प— नाइलिट गोरखपुर कार्यालय में शपथ ग्रहण
गोरखपुर । नाइलिट गोरखपुर में संविधान दिवस (26 नवंबर 2025) के अवसर पर श्री अभिनव मिश्रा, संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में नाइलिट गोरखपुर कार्यालय में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करते हुए राष्ट्रीय एकता, न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया । 

इस अवसर पर श्री अभिनव मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय का आधार है। उन्होंने सभी को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

श्री अरुण मणि त्रिपाठी, प्रमुख प्रशासन ने भी संबोधित करते हुए कहा भारतीय संविधान हमारा सर्वोच्च मार्गदर्शक है। हमारे प्रत्येक निर्णय, प्रत्येक कार्य तथा प्रत्येक कदम संविधान एवं नियम की भावना के अनुरूप होना चाहिए। न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुता, यही हमारी कार्यशैली की आधारशिला है।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)