BASTI/UTTAR PRADESH- जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दबंगई का एक ताजा मामला सामने आया है। प्रकाश ईंट भट्ठे के पास हुई मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक दो अन्य युवकों पर बेरहमी से हमला करता दिख रहा है।
वीडियो में हमलावर युवक ईंट से लगातार वार करता है। इस हमले में एक युवक अचेत होकर सड़क पर गिर जाता है। इसके बाद हमलावर दूसरे युवक को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटता हुआ नजर आता है। घटना की बर्बरता ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि दबंगों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि उन्हें अब पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। ऐसी घटनाएं क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
AFJAL QURAISHI-BASTI
