BASTI/ UTTAR PARDESH- रुधौली थाना क्षेत्र में लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज के पीछे मिली महिला की अर्धनग्न लाश मृतका के गले पर चाकू के गहरे निशान, चेहरा भी बुरी तरह हुआ है क्षत-विक्षत।इलाके में फैल गई दहशत, लोग कयास निर्मम हत्या से पहले दरिंदगी की आशंका।
मौके पर मिली शराब की बोतल, पानी की बोतल, आधार कार्ड मिलने की चर्चा।
चौंकाने वाला सच इसी जगह देर रात 2 साल का बच्चा लावारिस मिला था।राहगीरों ने रोते हुए बच्चे को देखकर तुरंत पुलिस को दिया था सूचना।पुलिस ने यदि बच्चे को लेकर गंभीर होती तो शायद बच जाती उसके मां की जान।खेत काटने गए किसानों ने लाश देख कर मचाई चीख-पुकार, गांव में हड़कंप।कुछ ही देर में घटनास्थल पर जमा हुई भारी भीड़, लोगों में आक्रोश चरम पर।
SHO संजय दूबे और फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है, साक्ष्य जुटाने का काम जारी। नगर पंचायत रुधौली के कामता प्रसाद नगर वार्ड की घटना से पूरा क्षेत्र दहल उठा।
AFJAL QURAISHI-BASTI
