पीएम किसान ऊर्जा सुरक्षा योजना,बस्ती में खुल रहा सोलर पम्प सेवा केंद्र, अंतिम तिथि 27 नवंबर

0
BASTI/ UTTAR PARDESH- प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महानाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के तहत किसानों को सोलर पंप की बेहतर सुविधा देने के लिए कृषि विभाग बस्ती में बड़ा कदम उठा रहा है। वर्ष 2025-26 में प्रत्येक तहसील पर एक ‘सोलर पम्प मरम्मत सेवा केंद्र’ स्थापित किया जाएगा। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों के चयन हेतु कुल 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

केंद्रों के संचालन हेतु विभाग ऐसे युवा अभ्यर्थियों का चयन करेगा, जो प्रशिक्षण लेकर सोलर पंप मेकेनिक के रूप में काम कर सकें। यह चयन जनपद स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रिशियन/इलेक्ट्रॉनिक/फिटर ट्रेड में 2 वर्षीय आईटीआई या इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा, अथवा इंजीनियरिंग में स्नातक होना अनिवार्य है। आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

उम्मीदवार अपने आवेदन 27 नवंबर 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में कृषि कार्यालय में आवश्यक शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ जमा कर सकते हैं।

कृषि विभाग का दावा है कि यह योजना ग्रामीण युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ किसानों को समय पर सोलर पम्प की मरम्मत सुविधा उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगी।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)