पोखरा बाजार हनुमान गढ़ी आश्रम पर चल रही श्रीराम कथा के तृतीय दिवस में सती प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

0
Basti/Uttar Pradesh-जनपद बस्ती के ग्राम पोखरा बाजार हनुमान गढ़ी आश्रम पर चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास नागा महन्थ गिरजेश दास जी महाराज दिगम्बर अखाडा चित्रकूट बैठक पोखरा सरकार ने सती प्रसंग का वर्णन करते हुए भगवान शिव और माता सती की अद्भुत लीला को भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। उनके ओजस्वी वाणी और भक्ति रस से सराबोर शब्दों को सुनकर उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो उठे।

कथा स्थल पर मुख्य यजमान अजय सिंह एवं उनकी धर्म पत्नी राजनीता सिंह , परी , पूजा , तनू , राज मुन्नी देवी , सुमित्रा , संजीव शर्मा , विवेक पाठक , बुधेष सिंह , कमलाकान्त तिवारी , राम गनेश निषाद , फूलचन्द पाण्डेय , संजय कुमार , रंजीत निषाद आदि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कथा की शुरुआत मंगलाचरण और श्रीगणेश वंदना से हुई। महंत गिरजेश दास ने कहा कि माता सती ने अपने पिता दक्ष के यज्ञ में हुए अपमान के कारण देह त्याग किया, जिससे भगवान शिव का क्रोध भयंकर रूप में प्रकट हुआ। इस प्रसंग ने उपस्थित लोगों को भक्ति, प्रेम और मर्यादा का गहरा संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि भगवान की कथा सुनने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और यह आत्मिक शांति का मार्ग प्रशस्त करती है। कथा के दौरान भक्तों ने "हर हर महादेव" और "जय सती माता" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना दिया।

कथा आयोजक श्री पोखरा सरकार के महन्थ जी ने बताया कि कथा का 25 नवम्बर 2025 को राम विवाह एवं भव्य मेला का आयोजन एवं समापन नौवें दिन हवन भंडारे के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गांवों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। महिलाओं ने आरती और भजन संकीर्तन में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)