प्रेम प्रसंग में पति की हत्या,पत्नी-प्रेमी की क्रूर साजिश बेनकाब

0
Basti/Uttar pradesh- प्रेम संबंध में कलयुगी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर नवविवाहित पति को मौत के घाट उतार दिया। पूरे घटना क्रम का महज दो घंटे में पुलिस ने जब खुलासा किया तो सभी हैरान थे। पूरा मामला बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र का है। जहां बेदीपुर बड़का पुरवा में देशी तंमचे से वृहस्पतिवार की शाम युवक अनीश को देसी तमंचे से गोली मार दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे घायल अवस्था मे इलाज के लिए अयोध्या पहुंचाया जहां अनीश ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और सीओ हरैया संजय सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की तो चौकाने वाला मामला सामने आया। दरअसल अनीश की हाल ही में शादी हुई थी, मगर उसकी पत्नी का मायके में रहने वाले रिंकू नामक युवक से प्रेम संबंध था। 
दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिवार की मर्जी से विवाह अनीश से हो गया।शादी के बाद भी पत्नी और रिंकू के बीच बातचीत जारी रही, जिससे दंपती में अक्सर विवाद होता था। कुछ दिन पहले अनीश की पत्नी मायके गई, जहां उसने और रिंकू ने मिलकर अनीश के हत्या की योजना बनाई। योजना के मुताबिक रिंकू ने मौका पाकर अनीश पर कट्टे से फायर झोंक दिया और फरार हो गया।
     

घटना के बाद एसपी अभिनंदन ने टीम गठित कर छापेमारी शुरू की और कुछ ही घंटों में रिंकू को गिरफ्तार कर आला-कत्ल कट्टा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। वहीं इस तरह की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)