तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश- नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर के पास सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 22 वर्षीय युवक जितेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के मडवानगर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र गौरी शंकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अपने साथी अरविंद कुमार पुत्र कुंवर के साथ किसी काम से जा रहा था। जब वे महरीपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए और बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना फुटहिया पुलिस चौकी को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी सचिंद्र मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान जितेंद्र ने दम तोड़ दिया।

नगर थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने बताया कि मृतक के पिता गौरी शंकर की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ वाहन संख्या के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)