BASTI/UTTAR PARDESH-थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों द्वारा कुल 20 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें से अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुनवाई कर 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने उपस्थित जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है।
समाधान दिवस के दौरान उपनिरीक्षक, राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने संयुक्त रूप से प्राप्त शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए सीधे थाना समाधान दिवस में पहुंचकर अपनी बात रखें, ताकि समय पर न्याय मिल सके।
REPOTER-AFJAL QURAISHI-BASTI
